मोदी ने कुलदीप नैयर के निधन पर शोक जताया

नई दिल्ली, 23 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिग्गज पत्रकार कुलदीप नैयर के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उन्होंने अपाताकाल के खिलाप दृढ़ता से अपनी आवाज उठाई थी।

मोदी ने कहा कि समाज सेवा, बेहतर भारत की उनकी प्रतिबद्धता को भारत हमेशा याद रखेगा।

नैयर ने रात 12.30 बजे एस्कॉर्ट्स अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार दोपहर एक बजे किया जाएगा।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, “कुलदीप नैयर हमारे समय के एक बौद्धिक शख्स थे। विचारों से बेबाक और निडर। उन्होंने कई दशकों तक काम किया।”

उन्होंने कहा, “आपातकाल के खिलाफ, समाज सेवा और बेहतर समाज बनाने की प्रतिबद्धता को देश हमेशा याद करेगा। उनके निधन से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं।”

नैयर ने अपने करियर की शुरुआत उर्दू के एक समाचार पत्र से की थी। उन्होंने ‘बियॉन्ड द लाइन्स’ और ‘इंडिया आफ्टर नेहरू’ सहित कई किताबें भी लिखी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493