‘द नन’ में ‘इंडियाना जोन्स’ जैसा रोमांच : जोनास ब्लोकेट

लॉस एंजेलिस, 23 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता जोनास ब्लोकेट का कहना है कि डरावनी फिल्म “द नन” में ऐसे कई दृश्य हैं जो “इंडियाना जोन्स” जैसा रोमांच महसूस कराते हैं।

ब्लोकेट ने आईएएनएस से एक बयान में कहा, “‘द नन’ में ऐसे कई ऐसे दृश्य हैं, जो निश्चित रूप से इंडियाना जोन्स या मम्मी एडवेंचर का अनुभव कराते हैं।”

वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स इस फिल्म भारत में लेकर आ रहे हैं। यह 7 सितंबर को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी।

फिल्म का निर्देशन कोरिन हार्डी ने किया है और इसके निर्माता जेम्स वान और पीटर सेफ्रान हैं।

फिल्म के बारे में हार्डी ने कहा, “दर्शक एक बड़ी साहसिक-डरावनी और जबरदस्त एडवेंचर-हॉरर फिल्म का अनुभव करेंगे। मैं थियेटर में कुछ चीखें सुनना चाहता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493