एशियाई खेल (निशानेबाजी) : डबल ट्रैप में पदक से चूकीं श्रेयसी, वर्षा

जकार्ता, 23 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय महिला निशानेबाज श्रेयसी सिंह और वर्षा वर्मन यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में गुरुवार को महिलाओं की डबल ट्रैप निशानेबाजी स्पर्धा के फाइनल में पदक से चूक गईं।

राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता श्रेयसी को इस स्पर्धा के फाइनल में छठा स्थान हासिल हुआ, वहीं वर्षा को सातवां स्थान हासिल हुआ।

श्रेयसी ने इस स्पर्धा में 121 अंक हासिल कर छठा स्थान प्राप्त किया, वहीं वर्षा 120 अंकों के साथ एक स्थान नीचे सातवें स्थान पर रहीं।

इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक चीन की किंगनियान ली ने 136 अंक हासिल करते हुए अपने नाम किया। इसके अलावा, उनकी हमवतन यितिंग बाई ने 134 अंकों के साथ रजत पदक पर कब्जा जमाया।

कजाकिस्तान की मारिया दिमित्रियेंको ने 125 अंक हासिल कर कांस्य पर निशाना लगाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493