नई दिल्ली, 23 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश विसर्जन यात्रा में शामिल होने के लिए गुरुवार को उत्तर प्रदेश पहुंचे, जहां वह एक श्रद्धांजलि बैठक में भी हिस्सा लेंगे।
राजनाथ सिंह ने इससे पहले ट्वीट कर कहा था, “लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के लिए रवाना। आज (गुरुवार) अटलजी की ‘अस्थि कलश यात्रा’ और ‘श्रद्धांजलि सभा’ में हिस्सा लूंगा।”
कलशों में भरी वाजपेयी की अस्थियों को शुक्रवार को राज्य की 16 प्रमुख नदियों में विसर्जित किया जाएगा। वायपेयी का निधन 16 अगस्त को नई दिल्ली में हुआ था।
उत्तर प्रदेश सरकार और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी इस यात्रा में हिस्सा में लेंगे।
dharmpath.com dharmpath