श्रीनगर, 24 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई।
आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना के बाद कोकरनाग क्षेत्र के गाडोले गांव को सुरक्षाबलों ने चारों ओर से घेर लिया।
पुलिस सूत्रों ने बताया, “जैसे ही क्षेत्र को चारों ओर से घेर लिया गया। आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी करनी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी इसका जवाब दिया।”
गांव में तीन आतंकवादियों के छिपे होने की खबर है।
एहतियात के तौर पर प्रशासन ने जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थाई तौर पर बंद कर दी है।
dharmpath.com dharmpath