पार्क ग्युन-हे को 25 साल कैद की सजा

सियोल, 24 अगस्त (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया की अदालत ने शुक्रवार को भ्रष्टाचार और घोटाले मामले में पूर्व राष्ट्रपति पार्क ग्युन-हे को 25 साल कैद की सजा सुनाई है। यह उन्हें पहले सुनाई गई सजा से एक साल अधिक है। इसी आरोप में उन्हें राष्ट्रपति पद से हटना पड़ेगा।

समाचार एजेंसी ‘योनहाप’ के अनुसार, सियोल उच्च न्यायालय ने पार्क (66) पर 20 अरब वॉन (1.7 करोड़ डॉलर) का जुर्माना भी लगाया है।

छह अप्रैल को एक निचली अदालत ने पार्क को 24 साल कैद की सजा सुनाई थी। साथ ही उन पर 18 अरब वॉन का जुर्माना भी लगाया गया था। उन पर अपनी लंबे समय की विश्वासपात्र चोई सून-सिल की मिलीभगत से राजनीतिक पक्षपात के बदले में कारोबारियों पर रिश्वत देने के लिए दबाव डालने का आरोप था।

भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते ही मार्च 2017 में उन्हें अपनी सत्ता गंवानी पड़ी थी।

अभियोजकों ने 30 साल की सजा और 118.5 अरब वोन के जुर्माने की मांग की थी।

अदालत जल्द ही इसी मुकदमे में पार्क की पूर्व मुख्य सहयोगी चोई और आह्न जोंग-बीयोम पर भी अपना फैसला देगी। उन्हें 20 और छह साल की जेल की सजा सुनाई गई थी।

अदालत के फैसले के दौरान पार्क मौजूद नहीं थीं क्योंकि वह अक्टूबर से ही अदालत कार्यवाही को राजनीतिक से प्रेरित बताते हुए उसका बायकॉट कर रहीं हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493