एशियाई खेल (बैडमिंटन) : महिला युगल के क्वार्टर फाइनल में अश्विनी-रेड्डी

जकार्ता, 24 अगस्त (आईएएनएस)। अश्विनी पोनप्पा और एन.सिक्की रेड्डी की भारतीय महिला जोड़ी ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में शुक्रवार को छठे दिन अच्छी शुरूआत करते हुए बैडमिंटन में महिला युगल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

अश्विनी और रेड्डी की जोड़ी ने अंतिम-16 दौर में मे क्वान चोव और मेंग यिन ली की मलेशियाई जोड़ी को 21-17, 16-21, 21-19 से मात दी।

भारतीय जोड़ी ने इस स्पर्धा में चोव और ली की जोड़ी के खिलाफ पहला सेट 19 मिनट में 21-17 से हराया। हालांकि भारतीय खिलाड़ी को दूसरे में 23 मिनट में 16-21 से मात खानी पड़ी। लेकिन अश्विनी-रेड्डी की जोड़ी ने 26 मिनट में तीसरा सेट 21-19 से जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493