भूस्खलन के चलते जम्मू एवं कश्मीर राजमार्ग बंद

जम्मू, 25 अगस्त (आईएएनएस)। भूस्खलन के चलते जम्मू एवं श्रीनगर राजमार्ग शनिवार को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।

पुलिस ने यह जानकारी दी।

भूस्खलन रामबन जिले के रामसु क्षेत्र के राजमार्ग पर आया।

अधिकारियों ने कहा, “मलबा हटाने का काम शुरू हो गया है। फिलहाल कई वाहन फंसे हुए हैं।”

यह राजमार्ग कश्मीर घाटी के लिए माल आपूर्ति करने को लेकर जीवन रेखा की तरह है।

इस मार्ग से होकर अमरनाथ यात्री भी गुजरते हैं। राजमार्ग के बंद होने के कारण यात्रियों को शनिवार को घाटी की ओर जाने की इजाजत नहीं दी गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493