दिल्ली में धूपभरी सुबह, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह धूपभरी रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग ने दिन में हल्की बारिश और बौछारों की सभावना व्यक्त की है।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “आसमान में हल्की बारिश और बौछारों की संभावना के साथ आमतौर पर बादल छाए रहेंगे।”

अधिकारियों ने कहा कि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 83 फीसदी रहा, जबकि बारिश नहीं हुई।

वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 32 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493