जकार्ता, 25 अगस्त (आईएएनएस)। सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और उनके जोड़ीदार चिराग शेट्टी को यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के सातवें दिन शनिवार को पुरुष युगल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है।

भारतीय जोड़ी को अंतिम-16 के मैच में दक्षिण कोरिया के मिनयुक कांग और सोलजीयू चोई ने तीन गेमों तक चले कड़े मुकाबले में 21-17, 19-21, 21-17 से मात दी।
पहला गेम हारने के बाद भारतीय जोड़ी ने दमदार वापसी करते हुए दूसरा गेम जीता। तीसरे गेम में भी वह अधिकतर समय आगे थी, लेकिन अंत में कोरियाई जोड़ी ने लगातार चार अंक लेकर जीत हासिल कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
dharmpath.com dharmpath