एशियाई खेल (स्क्वॉश) : दीपिका ने जीता कांस्य

जकार्ता, 25 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की स्टार स्क्वॉश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के सातवें दिन शनिवार को महिला एकल वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम करने में सफल रहीं। यह भारत का सातवें दिन पहला पदक है।

दीपिका को सेमीफाइनल में मलेशिया की निकोल एन डेविड ने एकतरफा मुकाबले में 3-0 से मात देकर कांस्य पदक तक सीमित कर दिया।

दीपिका ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। उनसे सेमीफाइनल में भी जीत की उम्मीद थी हालांकि 26 साल की यह खिलाड़ी सेमीफाइनल में अपनी फॉर्म को जारी नहीं रख पाईं और कांस्य तक ही रूक गईं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493