आईएसएल के पांचवें सीजन का आगाज 29 सितम्बर से

नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सीजन का आगाज 29 सितम्बर को दो बार के विजेता एटीके और दो बार के उपविजेता केरला ब्लास्टर्स के बीच होने वाले रोमांचक मुकाबले से होगा। यह मैच कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में खेला जाएगा।

लीग के पांचवें सीजने में कुल तीन ब्रेक होंगे और तीसरे ब्रेक से पहले तक सभी टीमें 12 दौर में कुल 59 मैच खेलेंगी।

पहला ब्रेक 8 से 16 अक्टूबर और दूसरा ब्रेक 12 से 20 नवंबर तक होगा। एएफसी एशियन कप में भाग लेने वाली भारतीय फुटबाल टीम की तैयारियों के मद्देनजर तीसरा ब्रेक 17 दिसंबर से लिया जाएगा।

पांचवें सीजन का दूसरा मुकाबला मौजूदा चैम्पियन चेन्नईयन एफसी और पिछले सीजन की उपविजेता बेंगलुरू एफसी से होगा।

लीग के सभी मैच शाम 7:30 बजे शुरू होंगे और 2019 में हाने वाले मैचों के तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493