कश्मीर पुलिस ने जवानों की परिजनों से मुलाकात की बनाई रणनीति

श्रीनगर, 25 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने शनिवार को कहा कि वे पुलिसकर्मियों के लिए किसी खास अवसर या किसी विशेष परिस्थिति में परिजनों से मुलाकात करने के संबंध में रणनीति तैयार कर रहे हैं।

आतंकवादियों द्वारा पुलिसकर्मियों को लगातार निशाना बनाए जाने, खासकर दक्षिण कश्मीर में पुलिसकर्मियों को अगवा किए जाने व उनकी हत्या करने जैसी घटनाओं के मद्देनजर राज्य पुलिस ने तीन जिलों -शोपियां, कुलगाम और पुलवामा- को सुरक्षाकर्मियों के लिए ‘अतिसंवेदनशील’ क्षेत्र के रूप में सूचीबद्ध किया है।

आतंकवादियों ने बुधवार को ईद के मौके पर एक अधिकारी सहित तीन पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी।

एक वरिष्ठ पुलिसकर्मी ने यहां कहा, “पहले से मौजूद एक एडवायजरी में पुलिसकर्मियों को ईद के मंौके पर सुरक्षा के बिना या स्थानीय पुलिस थानों को जानकारी दिए बिना परिवारवालों से नहीं मिलने जाने के निर्देश दिए गए थे।”

भविष्य में कांस्टेबल समेत पुलिसकर्मियों को सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

अधिकारी ने कहा, “इस तरह की मुलाकातों के लिए बिना कोई खुलासा किए सिर्फ दो घंटे के लिए मुलाकात की इजाजत दी जाएगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493