त्रिपुरा के नए राज्यपाल ने कार्यभार संभाला

अगरतला, 25 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता कप्तान सिंह सोलंकी ने शनिवार को त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभाल लिया। इसके पहले वह हरियाणा के राज्यपाल थे।

सोलंकी को तथागत रॉय की जगह त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है।

सोलंकी (70) को यहां राजभवन में एक सादे समारोह में त्रिपुरा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अजय रस्तोगी ने शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह में सैन्य और पुलिस अधिकारियों के अलावा त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब, उनके कैबिनटे के मंत्रियों, छोटे राजनीतिक दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया। कांग्रेस और मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी(माकपा) के नेता इस समारोह में शामिल नहीं हुए।

स्कूलों में साढ़े चार दशक तक पढ़ाने के बाद मध्य प्रदेश के रहने वाले सोलंकी 2002 में भाजपा में शामिल हुए थे और 2009 में मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद बने थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493