एशियाई खेल (शॉट पुट) : तेजेन्दर ने एशियाई रिकार्ड के साथ जीता स्वर्ण

जकार्ता, 25 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के तेजेन्दरपाल सिंह तूर ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 18वें एशियाई खेलों के सातवें दिन शनिवार को शॉट पुट स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया।

तूर ने एशियाई रिकार्ड के साथ पहला स्थान हासिल किया। तेजेंदर ने 20.75 मीटर के साथ भारत का परचम लहराया। भारत का इस एशियाई खेलों में यह सातवां स्वर्ण पदक है।

23 साल के तेजेन्दर ने पहले प्रयास में 19.96, दूसरे प्रयास में 19.15 मीटर का थ्रो किया। हालांकि तीसरा प्रयास उनका फाउल रहा। लेकिन उन्होंने चौथे प्रयास में 19.96 और पांचवें प्रयास में 20.75 का रिकॉर्ड थ्रो किया।

भारतीय नौ सेना में काम करने वाले पंजाब के तेजेन्दरपाल ने पिछले साल एशियाई चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता था। वह गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में हालांकि निराशाजनक तौर पर आठवें स्थान पर रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493