जम्मू एवं कश्मीर में 4 युवक गिरफ्तार

श्रीनगर, 26 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में रविवार को सुरक्षा बलों ने आतंकवादी समूह में शामिल हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है।

सुरक्षा बलों ने इसकी जानकारी दी।

सोशल मीडिया पर एक दिन पहले इन चार युवकों की एके राइफल थामे फोटो वायरल हो गई थी।

ऐसे में 41 राष्ट्रीय राइफल के सुरक्षा बलों सहित राज्य पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के जवानों ने कालारूस के जंगलों में शनिवार को एक खोज अभियान जारी किया।

सुरक्षा सूत्रों ने कहा, “खोज अभियान के दौरान सभी चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। खोज अभियान अब भी जारी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493