जकार्ता, 26 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष तीरंदाजों ने अपनी लय को बनाए रखते हुए 18वें एशियाई खेलों के आठवें दिन रविवार को पुरुषों की कंपाउंड टीम स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
रजत चौहान, अमन सैनी और अभिषेक वर्मा की भारतीय टीम ने क्वार्टर फाइनल में फिलिपींस को मात दी।
भारतीय टीम ने इस मुकाबले में फिलिपींस को 227-226 के स्कोर से हराकर सेमीफाइनल में कदम रखा, जहां उसका सामना चीनी ताइपे से रविवार को ही होगा।
फिलिपींस और भारत के बीच यह मुकाबला बराबरी का नजर आया। पहले सेट में दोनों टीमों के स्कोर 56-56 से बराबर थे।
दूसरे सेट में भारत ने 58-57 से बढ़त ली। तीसरा सेट भी 59-57 से भारतीय टीम के नाम रहा। चौथे सेट में फिलिपींस ने 56-54 से जीत हासिल की लेकिन कुल स्कोर में वह एक अंक से पीछे रह गई।
dharmpath.com dharmpath