पूर्व भारतीय ओपनर गोपाल बोस का निधन

लंदन, 26 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय वनडे टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गोपाल बोस का रविवार को यहां निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे।

बोस पत्नी और बेटे अरिजीत से मिलने यहां आए थे। वह लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे और यहां एक अस्पताल में भर्ती थे।

उन्होंने 1974 में ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए एकमात्र वनडे मैच खेला था। बंगाल के बल्लेबाज अपनी लंबी पारी के लिए जाने जाते थे।

बोस ने 193-74 में मुम्बई के खिलाफ ईरानी ट्राफी के मैच में शेष भारत की ओर से खेलते हुए 170 रन की शानदार पारी खेली थी।

पूर्व भारतीय कप्तान और बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने बोस के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ” आज हमने एक कीमती व्यक्ति को खो दिया। किस्मत से बर्मिघम में वह अपने पूरे परिवार के साथ थे। हम उन्हें हमेशा याद रखेंगे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493