केजरीवाल अस्वस्थ शीला दीक्षित से मिले

नई दिल्ली, 26 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को अस्वस्थ पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित से उनके आवास पर जाकर मिले और उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। केजरीवाल ने वर्ष 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में शीला दीक्षित को हराया था।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता व तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित बीते कुछ समय से अस्वस्थ हैं। चिकित्सकों ने उन्हें शल्य चिकित्सा कराने की सलाह दी है।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, “शीला दीक्षित से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्हें दिल से जुड़ी समस्या है और जल्द ही उनकी सर्जरी होगी। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”

केजरीवाल ने वर्ष 2013 में 15 साल से दिल्ली की सत्ता पर काबिज कांग्रेस को एक भी सीट नहीं जीतने दी थी और भ्रष्टाचार-रोधी आंदोलन में उनकी सहयोगी रहीं किरण बेदी को बतौर मुख्यमंत्री उम्मीदवार पेश करने के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पार्टी मात्र तीन सीट जीत पाई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493