ओडिशा में अगले 2 दिनों में भारी बारिश का अनुमान

भुवनेश्वर, 26 अगस्त (आईएएनएस)। ओडिशा के विभिन्न हिस्सों में अगले दो दिनों के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने रविवार को कहा कि यह स्थिति बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का एक क्षेत्र बनने के कारण बनी हुई है।

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा, “बालांगीर, कालाहांडी, संबलपुर, झारसुगुडा, बारगढ़, सुंदरगढ़, नवरंगपुर, क्योंझर, नुआपाड़ा और सोनपुर में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि बालांगीर, कालाहांडी, बारगढ़ और सोनपुर जिलों में एक-दो स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश हो सकती है।”

मौसम विभाग की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि अंदरूनी ओडिशा के बाकी जिलों और तटीय ओडिशा के पुरी, खोरधा, बालासोर जिलों में रविवार को भारी बारिश हो सकती है।

बयान में कहा गया है कि ओडिशा के जिलों में अधिकांश स्थानों पर सोमवार और मंगलवार को बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493