जकार्ता, 27 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय महिला स्क्वॉश टीम ने अच्छी शुरुआत करते हुए 18वें एशियाई खेलों में रविवार को नौवें दिन महिला टीम स्पर्धा में अपना पहला ग्रुप मैच जीत लिया।
भारतीय महिलाओं ने पूल-बी में खेले गए अपने पहले मैच में ईरान को 3-0 से मात दी।
पूल-बी में भारतीय महिलाएं अपना दूसरा मैच मंगलवार को थाईलैंड के खिलाफ खेलेंगी। भारतीय टीम में जोशना चिनप्पा, दीपिका पल्लीकल, सुनैना कुरुविल्ला और तन्वी खन्ना शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath