एशियाई खेल (मुक्केबाजी) : अमित क्वार्टर फाइनल में

जकार्ता, 27 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के मुक्केबाज अमित पंघल ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के नौवें दिन सोमवार को पुरुषों की 49 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

अमित ने प्री क्वार्टर फाइनल में बेहतरीन खेल दिखाते हुए मंगोलिया के खारखु इंखमानदाख को 5-0 से मात देकर अगले दौर में जगह बनाई।

अमित पहले राउंड के शुरुआती पलों में ही कुछ कमजोर दिखे, लेकिन इसके बाद वह हमेशा मंगोलियाई खिलाड़ी पर हावी रहे। पहले दौर के अंत में अमित ने कुछ अच्छे पंच मारते हुए मंगोलियाई खिलाड़ी को दबाव में ला दिया।

दूसरे राउंड में अमित ने अच्छा डिफेंस किया और काउंटर पर खेलने की रणनीति अपनाई। उन्होंने इस दौर में अपने जैब और हुक का अच्छा इस्तेमाल करते हुए अपनी पकड़ मजबूत कर ली।

तीसरे राउंड में भी अमित का दबदबा रहा। यहां अमित ने मंगोलियाई खिलाड़ी के चेहरे पर कुछ अच्छे पंच बरसाए। अमित के एकतरफा खेल को देखते हुए सभी जजों ने उनके हित में फैसला किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493