रैंबो की बेटियों ने तापसी से कराया ‘भांगड़ा’

मुंबई, 27 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्म ‘मनमर्जियां’ में अभिनेत्री तापसी पन्नू के ‘भांगड़ा’ डांस नंबर को रैंबो राजकुमार की बेटियों नवदेवी और नवलक्ष्मी ने कोरियोग्राफ किया है।

रैंबो दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने-माने स्टंट मास्टर हैं।

फिल्म ‘मनमर्जियां’ के गाने ‘कुंडली’ को इन दोनों बहनों ने पूरी तरह से भांगड़ा नंबर के तौर पर कोरियोग्राफ किया है।

जब फिल्म के निर्देशक अनुराग कश्यप ने तापसी को बताया था कि इस गाने को दक्षिण भारतीय कोरियोग्राफर्स कोरियोग्राफ करेंगी तो वह खुश होने के साथ ही हैरान भी हुईं।

अभिनेत्री ने कहा, “जब उन्होंने मुझे पहली बार बताया तो एक तरह से मुझे यकीन नहीं हुआ। मुझे लगा कि वह मजाक कर रहे हैं। जब मैं रिहर्सल के लिए गई, तब पता चला कि वह मजाक नहीं कर रहे थे। वह संगीत गाने में नया पुट लाना चाहते थे। हमारी फिल्मों में पंजाबी गाने जोश से भरपूर धमाकेदार होते हैं और उन्हें लगा कि फिल्म के इस गाने के लिए अलग पृष्ठभूमि की कोरियोग्राफर लाने से इसमें एक नयापन सा होगा।”

तापसी ने कहा कि यह संयोजन काम कर गया और गाना अच्छा है।

फिल्म ‘मनमर्जियां’ में अभिषेक बच्चन और विक्की कौशल भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493