गुजरात में कार चालक की हत्या करने वाला उप्र में गिरफ्तार

पकड़े गए दोनों में एक एक बदमाश मोहम्मद दानिश 50 हजार रुपये का इनामी है, जो गुजरात में कार बुक करा चालक की हत्या कर वाहन लूटने के मामले में वांछित था। वह अपने साथी शाहरुख के साथ वहीं लूटी गई स्विफ्ट डिजायर कार बेचने इलाहाबाद आ रहा था, तभी एसटीएफ व पुलिस टीम से उनकी मुठभेड़ हो गई। इनके पास से कार, मोबाइल समेत पिस्टल, तमंचा व कारतूस बरामद किए गए हैं।

यूपी एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने सोमवार को बताया कि पकड़े गए बदमाशों में 50 हजार का इनामी दानिश निवासी मऊआइमा (इलाहाबाद) और उसका साथी शाहरुख निवासी प्रतापगढ़ हैं। दोनों फ्रैक्च र गैंग के सदस्य हैं, जिसका सरगना हफीक है। यह 8 से 10 लोगों का गैंग देल्हूपुर मानधाता प्रतापगढ़, सुलतानपुर, अमेठी, इलाहाबाद से लेकर महाराष्ट्र एवं गुजरात में लूट एवं हत्या करने का काम करता है।

उन्होंने बताया कि मुखबिर से एटीएफ इकाई इलाहाबाद को सूचना मिली के गुजरात में कार चालक सरफराज की हत्या कर लूटी गई कार बेचने के लिए दो बदमाश दानिश और शाहरुख इलाहाबाद के धूमनगंज थाना क्षेत्र के पोंगहट पुल से एसटीपी की तरफ जाने वाले रोड पर बरुआ के पास आने वाले हैं। इस सूचना पर एसटीएफ और पुलिस टीम ने वहां की घेरेबंदी की गई।

रविवार दोपहर हुई मठभेड़ में टीम ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया, जिनके पास से पिस्टल, तमंचा, लूटी गई कार, मोबाइल व कई कारतूस बरामद हुए हैं।

एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने 12 जुलाई को अपने साथियों हफीक, नजीब, दीपक, जुनैद व आनंद के साथ रोडवेज परिचालक से प्रतापगढ़ में 41 हजार रुपये की लूट स्वीकार की। आरोपी दानिश ने बताया कि उसके बाद वह गुजरात भाग गया और कुछ दिन बाद शाहरुख को भी वहीं बुला लिया। फिर 21 अगस्त को चाकू खरीदने के बाद दोनों ने बड़ोदरा जाने के लिए सरफराज की कार ढाई हजार रुपये में बुक कराई और रास्ते में सरफराज की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंककर भाग निकले।

आरोपियों ने बताया कि वह लोग लूटी गई कार इलाहाबाद में रहने वाले बाबर को बेचने आ रहे थे। आरोपियों ने इलाहाबाद व प्रतापगढ़ में लूट की अन्य घटनाओं को भी स्वीकारा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493