वेब सीरीज देखने का आदी होना पसंद नहीं यामी को

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री यामी गौतम का मानना है कि वेब शोज देखने से उसे देखने की आदत सी हो जाती है और इसका आदी होना ठीक नहीं है।

यामी ने आईएएनएस को फोन पर बताया, “उनमें (वेब सीरीज) आप पूरी तरह से डूब जाते हैं..एक के बाद दूसरी चीज आती रहती है। एक ऐसा समय आया जब मैंने इससे पूरी तरह से किनारा कर लिया, क्योंकि ये आपको अपना आदी बना देते हैं और मुझे किसी चीज का आदी होना पसंद नहीं है।”

अभिनेत्री ने कहा कि विमान में सफर के दौरान का समय नेटफ्लिक्स के शो का लुत्फ उठाने के लिए अच्छा होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493