चेन्नई, 28 अगस्त (आईएएनएस)। एम.के.स्टालिन को मंगलवार को पार्टी की जनरल काउंसिल की बैठक में निर्विरोध द्रमुक (द्रविड़ मुनेत्र कड़गम) का अध्यक्ष चुना गया।
स्टालिन द्रमुक के दूसरे अध्यक्ष हैं। यह पद उनके पिता व पांच बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रहे एम.करुणानिधि के निधन से खाली हुआ था। उनके दिवंगत पिता एम.करुणानिधि पार्टी के अध्यक्ष के पद पर 49 सालों तक बने रहे।
करुणानिधि का 7 अगस्त 2018 के निधन हो गया था।
dharmpath.com dharmpath