एशियाई खेल (मुक्केबाजी) : 60 किग्रा लाइट के क्वार्टर फाइनल में हारी पवित्रा

जकार्ता, 28 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय महिला मुक्केबाज पवित्रा 18वें एशियाई खेलों में 10वें दिन मंगलवार को महिलाओं की 60 किलोग्राम लाइट स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में हार गई।

पवित्रा को क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया की हुस्वातुन हसाना ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में 2-3 से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

गुवाहाटी में 2008 में हुई एशियाई चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने वाली पवित्रा ने हसाना को अच्छी टक्कर दी।

पवित्रा ने पहले राउंड को 10-9 से जीता था, लेकिन बाकी के दो राउंड में इंडोनेशिया की मुक्केबाज ने 10-9 से जीत हासिल कर इस मुकाबले को जीत लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493