श्रीनगर, 28 अगस्त (आईएएनएस)। सऊदी अरब से हज कर लौटने वाले 310 श्रद्धालुओं का पहला जत्था मंगलवार को यहां पहुंचा। यह जत्था विमान से यहां पहुंचा।
कश्मीर के प्रभागीय आयुक्त बशीर खान और पुलिस महानिरीक्षक एस.पी. पानी के साथ अन्य अधिकारियों ने श्रदुलाओं की अगवानी की।
अन्य 650 श्रद्धालुओं को लाने वाले विमान के यहां मंगलवार शाम तक पहुंचने की उम्मीद है।
जम्मू एवं कश्मीर से इस साल करीब 10 हजार श्रद्धालु हज करने के लिए गए थे। सऊदी अरब में हज करने के बाद राज्य के दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी।
dharmpath.com dharmpath