रायपुर कलेक्टर ओ.पी. चौधरी के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री कौशल विकास के प्रमुख व उच्च शिक्षा विभाग के संचालक बसव राजू को रायपुर का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं, दीपांशु काबरा को रायपुर संभाग का पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है।
रायपुर के पुलिस महानिरीक्षक प्रदीप गुप्ता को बिलासपुर संभाग का पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है।
गौरतलब है कि प्रदीप गुप्ता 1995 बैच के आईपीएस अफसर हैं, जबकि दीपांशु 1997 बैच के आईपीएस हैं। वहीं बसव राजू 2007 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। चुनाव आयोग की सहमति के बाद राज्य शासन ने आज ये आदेश जारी किए।
dharmpath.com dharmpath