टेनिस : अमेरिकी ओपन के पहले दौर में ही बाहर कोंटा

न्यूयॉर्क, 29 अगस्त (आईएएनएस)। ब्रिटेन की स्टार टेनिस खिलाड़ी योहाना कोंटा को साल के चौथे ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के पहले दौर में ही हारकर बाहर होना पड़ा।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, कोंटा को महिला एकल वर्ग के पहले दौर में फ्रांस की टेनिस खिलाड़ी कैरोलिन गार्सिया ने मात दी।

गार्सिया ने 27 वर्षीया कोंटा को सीधे सेटों में 6-2, 6-2 से मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया। यह पहली बार है कि कोंटा को किसी भी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में कोई सीड नहीं दी गई थी।

कोंटा ने कहा, “उन्होंने पूरे मैच के दौरान बेहतरीन तरीके का प्रदर्शन किया। ऐसे में मेरे लिए अपनी लय को हासिल कर पाना बेहद मुश्किल हो गया। गार्सिया ने आखिरकार दिखा दिया कि क्यों वह विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493