टेनिस : अमेरिकी ओपन के अगले दौर में फेडरर, जोकोविक

न्यूयॉर्क, 29 अगस्त (आईएएनएस)। स्विट्जरलैंड के दिग्गज रोजर फेडरर और सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविक ने अच्छी शुरुआत करते हुए अमेरिकी ओपन के अगले दौर में प्रवेश कर लिया है।

साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम में पुरुष एकल वर्ग में जहां फेडरर ने जापान के योशिहितो निशिओका को मात दी, वहीं जोकोविक ने हंगरी के मार्टन फुसोविक्स को हराया।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, 37 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी फेडरर ने योशिहितो को सीधे सेटों में 6-2, 6-2, 6-4 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया, जहां उनका सामना फ्रांस के बेनोइट पेरे से होगा।

पेरे ने अपने पहले दौर के मैच में आस्ट्रिया के डेनिस नोवाक को 7-6 (6), 3-6, 7-5 , 7-6 (5), से हराया था।

अपने करियर के 14वें ग्रैंड स्लैम खिताब को जीतने की कोशिश में आगे बढ़ रहे जोकोविक ने मार्टन को 6-3, 3-6, 6-4, 6-0 से हराकर बाहर किया। अगले दौर में उनका सामना अमेरिका के टेनीस सैंडग्रीन से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493