लखनऊ, 29 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी के एक गांव में बुधवार तड़के एक डायनामाइट विस्फोट में एक पिता और उसके बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि यह विस्फोट अज्ञात हमलावरों ने किया।
पुलिस के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि घटना में मरने वाला घर का मुखिया, अपने घर के आंगन में सोया हुआ था, जिसके विस्फोट में चिथड़े उड़ गए।
मृतकों की पहचान 48 वर्षीय लालाजी यादव और 22 वर्षीय अजय यादव के रूप में हुई है।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि मिलोपुर गांव में अज्ञात हमलावरों ने मृतक के सिर के बगल में एक डायनामाइट की छड़ में विस्फोट किया। मृतक के सिर के टुकड़े 30 मीटर के दायरे में फैल गए।
शुरुआत में पड़ोसियों ने इस घटना को टायर फटने की घटना समझ लिया था।
अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल से बरामद डायनामाइट छड़ और तार खद्यानों में पत्थरों को तोड़ने में इस्तेमाल होने वाले विस्फोटक के समान प्रतीत हो रहे हैं।
वहीं ग्रामीणों ने घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन किया, जिसके कारण पहड़ियां-बलुआ मार्ग पर यातायात बाधित हुआ।
dharmpath.com dharmpath