पर्रिकर इलाज के लिए अमेरिका जाएंगे

पणजी, 29 अगस्त (आईएएनएस)। मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर बुधवार रात अमेरिका रवाना हो सकते हैं। एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी।

पर्रिकर 22 अगस्त को ही अमेरिका से गोवा लौटे थे, लेकिन लौटने के कुछ ही घंटों के भीतर उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था।

नाम न छापने की शर्त पर भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, “वह बुधवार को गोवा लौटने वाले थे, लेकिन उनके परिवार के सदस्य चाहते हैं कि वह इलाज के लिए अमेरिका लौट जाएं।”

पर्रिकर के सहायक और पूर्व भाजपा विधायक सिद्धार्थ कुनकोलिंकर ने संवाददाताओं को बताया कि उन्हें अमेरिका ले जाया जा रहा है, क्योंकि वह बदहजमी से जूझ रहे हैं और वह जल्द ही गोवा लौटेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493