एशियाई खेल (साइकलिंग) : महिला स्प्रिंट के प्री-क्वार्टर फाइनल में रेजी, देबोराह

जकार्ता, 30 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय महिला एथलीट देबोराह और रेजी एलीना ने 18वें एशियाई खेलों में गुरुवार को महिला स्प्रिंट स्पर्धा के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

क्वालिफिकेशन में देबोराह को 12वां और रेजी को 16वां स्थान हासिल हुआ था।

रेजी का सामना प्री-क्वार्टर फाइनल में हांगकांग की ली वाई से होगा, वहीं देबोराह की भिड़ंत भी हांगकांग की यान ली से होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493