एशियाई खेल (साइकलिंग) : स्प्रिंट स्पर्धा के प्री-क्वार्टर फाइनल में हारीं रेजी, देबोराह

जकार्ता, 30 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय महिला साइकलिस्ट एलीना रेजी और देबोराह को 18वें एशियाई खेलों में गुरुवार को महिलाओं की स्प्रिंट स्पर्धा से बाहर होना पड़ा।

रेजी और देबोराह प्री-क्वार्टर फाइनल के मुकाबले में जीत हासिल नहीं कर सकीं और स्पर्धा से बाहर हो गईं।

प्री-क्वार्टर फाइनल में रेजी को उनकी प्रतिद्वंद्वी और हांगकांग की साइकलिस्ट वाई ली ने हराया, वहीं देबोराह को होई ली ने मात दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493