जम्मू, 30 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जम्मू एवं कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रविंदर रैना ने राज्य के नए राज्यपाल सत्यपाल मलिक के बारे में कहा कि वह ‘हमारा बंदा’ है।
गुरुवार को वायरल हुए एक वीडियो क्लिप में रैना अपने आसपास के लोगों से कहते दिखाई दे रहे हैं, “अब जो गवर्नर आया है, वो हमारा बंदा है।”
रविंदर रैना विधायक भी हैं।
पहली बार विधायक बने रैना ने इसी वीडियो में दावा किया है कि पूर्व राज्यपाल एन.एन.वोहरा को इसलिए हटा दिया गया क्योंकि वह अपने विचारों पर जोर देते थे और भाजपा नेताओं की नहीं सुनते थे।
dharmpath.com dharmpath