तीन तलाक पर आधारित ‘मंसूबा’ पर काम कर रहे अमित राय

मुंबई, 30 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्म ‘रोड टू संगम’ के निर्देशक अमित राय तीन तलाक पर आधारित थ्रिलर ‘मंसूबा’ पर काम कर रहे हैं।

अडिवा फिल्म्स द्वारा निर्मित, ‘मंसूबा’ में दिखाया जाएगा कि किस तरह तीन तालाक पीड़ित सामाजिक अराजकता की शिकार बन जाती हैं।

अमित राय ने आईएएनएस से कहा, “मंसूबा देश के सामाजिक ताने-बाने के कमजोर पड़ने को रेखांकित करता है। यह सच्चाई का एक परिपूर्ण संस्करण भी प्रस्तुत करता है क्योंकि सच विषम रूप से विकृत हो जाता है, इससे छेड़छाड़ की जाती है और फिर अचानक उसका रूप बदल जाता है।”

फिल्म के कलाकारों के बारे में सह-निर्माता वीरेन थंबिडोराई ने कहा, “हम फिल्म के लिए ए-लिस्ट कलाकारों को चुनेंगे, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि फिल्म अपने प्रभाव के साथ दर्शकों तक पहुंच जाए।”

फिल्म की निर्माता व लेखिका नगमा ए कय्यूम ने कहा कि ‘मंसूबा’ स्तब्ध करने वाली और सोचने पर मजबूर करने वाली फिल्म है। साथ ही यह अच्छा और मजबूत विषय आधारित सिनेमा बनाने की हमारी कोशिश का भी हिस्सा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493