स्वप्ना को 10 लाख रुपये और नौकरी देगी बंगाल सरकार

कोलकाता, 30 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को एशियाई खेलों में पदक जीतने वाली हेप्टाथलान खिलाड़ी स्वप्ना बर्मन को 10 लाख रुपये का ईनाम और नौकरी देने की घोषणा की है।

स्वप्ना एशियाई खेलों में इस स्पर्धा में पदक जीतने वाले भारत की पहली महिला खिलाड़ी बनी हैं।

पश्चिम बंगाल एथलेटिक्स संघ के सचिव कमल मित्रा ने आईएएनएस से कहा, “राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देब ने आज जलपाईगुड़ी स्थित स्वप्ना के घर का दौरा किया और उनकी मां की मुख्यमंत्री से बात करवाई। मुख्यमंत्री ने स्वप्ना को 10 लाख रुपये का ईनाम और सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है।”

स्वप्ना जब लौट कर आएंगी तब राज्य एथलेटिकस संघ चार सितंबर को उनका सम्मान समारोह आयोजित कराएगी।

स्वप्ना ने बुधवार को जाकार्त में हेप्टाथलान स्पर्धा में 6,026 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।

स्वप्ना ने काफी परेशानियों के बाद यहां तक का सफर तय किया है। उनके पिता पंचानन बर्मन एक रिक्शा चालक हैं, लेकिन कुछ दिनों से बीमारी के कारण बिस्तर पर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493