अनु मलिक ने ‘पलटन’ गीत के लिए ‘इंडियन आइडल 9’ प्रतियोगी को चुना

मुंबई, 30 अगस्त (आईएएनएस)। ‘इंडियन आइडल’ के मेजबान अनु मलिक ने रियलिटी शो के पूर्व प्रतियोगी खुदा बख्श को आगामी फिल्म ‘पलटन’ का एक गीत गाने गाने के लिए चुना।

बख्श ‘इंडियन आइडल’ के नौवें संस्करण के तीन प्रतियोगियों में से एक थे। वह फिल्म निर्माता जे.पी. दत्ता, गीतकार जावेद अख्तर और गायक सोनू निगम के साथ अपनी आगामी फिल्म ‘पलटन’ के प्रचार के लिए ‘इंडियन आइडल 10’ के सेट पर उपस्थित हुए।

पंजाब के रहने वाले बख्स ‘इंडियन आइडल’ के मंच पर वापसी से भावुक हो गए।

अनु मलिक ने कहा, “खुदा बख्श हमारा बच्चा है और लाखों लोग उनकी आवाज पंसद करते हैं। उनकी आवाज अनोखी है, जिसे ‘नायाब’ कहा जा सकता है। हम सभी को खुदा बख्श पर गर्व है। जब मैंने उन्हें गीत के लिए बुलाया तो वह स्टूडियो आए और वहां गाना सीखा और प्रस्तुति दी।”

उन्होंने कहा, “मुझे यकीन है कि उसका शानदार भविष्य है और हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493