सचिन, सौरभ ने स्वप्ना को दी बधाई

जकार्ता, 30 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पश्चिम बंगाल की हेप्टाथलान खिलाड़ी स्वप्ना बर्मन को बधाई दी है।

स्वप्ना ने इंडोनेशिया के जकार्ता में खेले जा रहे एशियाई खेलों में हेप्टाथलान में स्वर्ण पदक जीता है। वह इन खेलों की इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं।

सौरभ ने ट्वीट कर स्वप्ना को बधाई देते हुए लिखा, “स्वप्ना बर्मन को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई हो। भारत को और बंगाल को आप पर गर्व है।”

वहीं सौरभ के सलामी जोड़ीदार रह चुके और क्रिकेट में भगवान का दर्जा पा चुके सचिन तेंदुलकर ने भी इस महिला खिलाड़ी को बधाई दी है।

सचिन ने ट्वीट किया, “ट्रैक एंड फील्ड में एक बार फिर शानदार सफलता। स्वप्ना ने शानदार प्रदर्शन किया है। उनके जबड़े पर बैंडेज लगा था और उनके पांव में भी छह उंगलियां थीं।”

स्वप्ना ने सात स्पर्धाओं के हेप्टाथलान में कुल 6,026 अंक हासिल करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493