एफसी गोवा ने पहला प्री-सीजन मैच जीता

पणजी, 30 अगस्त (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) क्लब एफसी गोवा ने नए सीजन की शुरुआत से पहले बुधवार को एक दोस्ताना मुकाबले में स्पेन के चौथे स्तर के क्लब डेपोर्टिवो मिनेरा को 3-0 से करारी शिकस्त दी।

स्पेन के मुर्सिया में स्थित ला मांगा क्लब में खेले गए इस मुकाबले में गोवा के लिए मंदार राव देसाई, लिस्टन कोलाको और ईदू बेदिया ने गोल दागे।

गोवा ने मैच की शुरुआत से ही दमदार प्रदर्शन किया, हलांकि वह कई मौकों को गोल में बदलने में कामयाब नहीं हो पाए। 29वें मिनट में देसाई ने हेडर के जरिए मैच का पहला गोल दागा।

इस मौके को भुनाने के बाद गोवा के खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा और 36वें मिनट में बेदिया ने विपक्षी टीम के मिडफील्डर के पास को बीच में रोकते हुए बेहतरीन गोल किया।

दूसरे हाफ में गोवा का दबदबा देखने को मिला और स्पेनिश क्लब के डिफेंस को गोवा के फारवर्ड खिलाड़ियों को रोकने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी।

कोलाको ने 59वें मिनट में मैच के तीसरा गोल किया। इसके बाद, मैच में कोई भी गोल नहीं कर पाई और भारतीय क्लब ने अपनी पहली जीत दर्ज की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493