वाशिंगटन, 31 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका के फ्लोरिडा में ‘यूएस एग्लिन वायु सेना हवाई अड्डे’ के पास एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने हवाई अड्डे की प्रवक्ता जैस्मीन पोर्टरफील्ड के हवाले से कहा कि विमान ‘बीचक्राफ्ट बी60’ गुरुवार सुबह आधार शिविर के मुख्य रनवे से कुछ मील दूर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
विमान का मलवा लकड़ियों के बीच मिला।
फेडरेशन एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा कि यह विमान डेस्टिन एक्जीक्यूटिव हवाई अड्डे पर जाते समय दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
अधिकारियों ने कहा कि जांच चल रही है और मृतकों की पहचान अभी नहीं हुई है। विमान में ये यात्री ओहियो से सवार हुए थे।
dharmpath.com dharmpath