जकार्ता, 1 सितंबर (आईएएनएस)। भारत के प्रणब बर्धन और शिभनाथ सरकार की जोड़ी ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के 14वें दिन शनिवार को पुरुषों की युगल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
60 वर्षीय प्रणब और 56 साल के शिभनाथ सरकार ने 384 अंक हासिल करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
चीन के गैंग चेन और लिशिन यांग को रजत जबकि इंडोनेशिया के हेंकी लासूत और फ्रेडी ईडी मानोप्पो की जोड़ी को कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा।
भारत का यह इन खेलों में 15वां स्वर्ण है। इसी के साथ भारत ने 1951 में दिल्ली में खेले गए पहले एशियाई खेलों में जीते गए 15 स्वर्ण पदक की बराबरी कर ली है।
भारत के ही सुमित मुखर्जी और देबाब्रत मजूमदार 333 अंक लेकर नौवें स्थान पर रहे। सुभाष गुप्ता सपन देसाई की भारतीय टीम 306 अंकों के साथ 12वें स्थान पर रही।
dharmpath.com dharmpath