रोनाल्डो को इटली लीग के अनुकूल होने में समय लगेगा : जुवेंतस कोच

तुरिन, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। इटली के क्लब जुवेंतस के मुख्य कोच मस्सिमिलिआनो अलेग्री का मानना है कि स्टार फारवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो लीग के अनुकूल होने में समय लगेगा और वह अपना पहला गोल करने में कामयाब हो पाएंगे।

इस समर ट्रांसफर विंडो में स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड से जुवेंतस में शामिल हुए रोनाल्डो अभी तक इटली लीग में गोल नहीं कर पाए हैं।

‘ईएसपीएन’ के अुनसार, जुवेंतस ने शनिवार रात हुए मुकाबले में पार्मा को 2-1 से हराया। मौजूदा चैम्पियन के लिए मारियो मांजुकिच और ब्लेस मातुइदी ने गोल किए।

अलेग्री ने कहा, “इटली की फुटबाल अलग तरह की चुनौतियां पेश करती हैं और इसके अुनकूल होने में समय लगता है। फिलहाल गेंद रोनाल्डो के लिए सही बाउंस नहीं हो रही और वह गेंद को गोल में नहीं डाल पर रहे। अंतर्राष्ट्रीय ब्रेक के बाद हम सभी तरोताजा होंगे और उसके बाद से असली सीजन शुरू होगा।”

अलेग्री ने आगे कहा, “इटली लीग में टीम सर्तकता के साथ डिफेंड करती हैं। मैं यह नहीं कहना चहूंगा कि यह यूरोप की अन्य लीग से बेहतर है या नहीं। यहां टीम बहुत मजबूत हैं और कोच बहुत अच्छे हैं।”

उन्होंने कहा, “इटली लीग में एक खिलाड़ी के लिए 40 से अधिक गोल करना बहुत मुश्किल है। आमतौर पर यहां 26 या 27 गोल करने वाला खिलाड़ी सबसे आगे होता है और जिस टीम में यह खिलाड़ी वह लीग नहीं जीत पाती। शायद हमारे लिए यही अच्छा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493