नवाज ने आईएसआई प्रमुख से मुलाकात की

isi_chief-2-2-650_092314093348इस्लामाबाद, 15 नवंबर – पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने शनिवार को इंटर सर्विसिस इंटेलिजेंस (आईएसआई) के नए महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल रिजवान अख्तर से मुलाकात की।

अख्तर ने सात नवंबर को कार्यभार संभाला है और उन्होंने उत्तरी वजीरिस्तान के हालात और अफगानिस्तान से लगी सीमा से होने वाले घुसपैठ रोकने में आईएसआई की भूमिका पर चर्चा की।

अख्तर के कार्यभार संभालने के बाद प्रधानमंत्री से उनकी यह पहली मुलाकात हुई है।

दोनों ने देश में कानून एवं व्यवस्था के हालात में सुधार के लिए आईएसआई की भूमिका पर भी चर्चा की।

प्रधानमंत्री और महानिदेशक ने संघ शासित कबायली इलाके (फाटा) की अपेक्षा देश के अन्य हिस्सों में मौजूद आतंकवादियों के अड्डे नष्ट करने की संभावना पर भी विचारविमर्श किया।

चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के करीबी माने जाने वाले अख्तर ने क्वेटा स्थित कमांड एंड स्टाफ, नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी और अमेरिका के आर्मी वार कॉलेज कालेज से शिक्षा ग्रहण किया है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493