शिवराज के रथ पर पथराव के विरोध में भाजपा का धरना

भोपाल 4 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सीधी जिले की चुरहट विधानसभा में रविवार रात को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रथ पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा किए गए पथराव के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को प्रदेश व्यापी धरने का ऐलान किया है।

भाजपा के प्रदेश कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, चुरहट विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री की जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान कांग्रेसियों द्वारा किए गए पथराव के विरोध में मंगलवार दोपहर तीन बजे प्रदेश के सभी जिलों में भाजपा कार्यकर्ता धरना देंगे।

धरने के बाद भाजपा कार्यकर्ता राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर पथराव करने वाले कांग्रेसी नेताओं और उनके समर्थकों के विरुद्घ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493