ईरान में क्रेन दुर्घटना में 6 की मौत

तेहरान, 5 सितंबर (आईएएनएस)। ईरान की राजधानी तेहरान में मंगलवार शाम को क्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना में छह मजदूरों की मौत हो गई।

तेहरान के दमकल विभाग के प्रवक्ता ने आईआरएनए को बताया कि तेहरान के पश्चिम में चिटगर जिले में क्रेन लगाई गई थी, जहां निर्माण कार्य चल रहा था।

प्रवक्ता सैयद जलाल मालेकी ने कहा कि इस दुर्घटना में लोगों को बचा रहे दमकलकर्मी भी घायल हो गए।

रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के कारणों की जांच चल रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493