भोपाल- भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 12 सितंबर से 6 अक्टूबर तक सभी संभागों का दौरा करेंगे।चुनाव व्यवस्था को लेकर वे जमीनी फीडबैक लेंगे।इस चुनाव को शाह और उनकी टीम स्वयं मॉनीटर करेगी।इस दौरे से पूर्व प्रत्येक विधानसभा की रिपोर्ट उन्हें भेजी जा रही है।सूत्रों के अनुसार 12 सितंबर को उज्जैन ,15 को ग्वालियर,19 को रीवा और 30 सितम्बर को शहडोल संभाग की बैठक करेंगे। शाह 2 अक्टूबर को जबलपुर,तीन को सागर,पांच को नौगांव और 6 को इंदौर संभाग की बैठक करेंगे।
dharmpath.com dharmpath