लखनऊ, 5 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अन्य जिलों में पिछले 24 घंटों से रुक-रुककर बारिश होने से जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है।
मौसम विभाग ने अगले दो तीन दिनों तक बारिश होने की चेतावनी जारी की है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में बादल छाए रहेंगे। इससे तापमान में गिरावट आयेगी। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। पूर्वांचल के कई जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त बुधवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, कानपुर का 22 डिग्री, इलाहाबाद का 21 डिग्री, झांसी का 20 डिग्री सेल्सिसय दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath