उप्र : महिला सिपाही ने सरकारी आवास में आत्महत्या की

बांदा (उप्र), 5 सितम्बर (आईएएनएस)। बांदा जिले के कमासिन थाने में तैनात एक महिला सिपाही ने मंगलवार शाम थाना परिसर में स्थित अपने सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस सिलसिले में एसपी ने थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक लाल भरत कुमार पाल ने बुधवार को बताया कि कमासिन थाने में 14 मई, 2017 से तैनात महिला सिपाही कु. नीतू शुक्ला (25) ने मंगलवार शाम थाना परिसर में स्थित अपने सरकारी आवास में अपने दुपट्टे का फंदा बनाकर छत के पंखे से फांसी लगा ली। घटना उस समय हुई, जब थानाध्यक्ष प्रतिमा सिंह थाने में ही अपने स्टाफ की एक बैठक ले रही थीं।

उन्होंने बताया, “महिला सिपाही कौशाम्बी जिले के मोहब्बतपुर थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव की रहने वाली थी। अभी आत्महत्या के करणों का पता नहीं चल पाया है। थाना परिसर में आत्महत्या किए जाने को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक एस. आनंद ने थानाध्यक्ष प्रतिमा सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।”

पाल ने बताया कि घटना की सूचना पर मृतका के परिजन घटनास्थल पर आ गए हैं और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की कई बिंदुओं से जांच की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493